शुभ दीपावली




दिवाली है रोशनी का त्यौहार,
मिलते हैं जिसमें बहुत सारे उपहार।

प्रतीक
है यह बुराई पर सच्चाई की जीत का,
सबूत है यह सदियों से चली आ रही रीत का|

हर तरफ होती है चमक और रोशनी,
मिलती है मिठाइयाँ अलग-अलग सामग्रियों की|

देश के हर हिस्से में मनाया जाता है यह त्यौहार,
दिवाली भी भरती है रिश्तों में मिठास और प्यार|

अनेक बातियों से दीये जलाये जातें हैं,
रंगोली से सभी घर सजाये जातें हैं|

रोशनी का यह त्यौहार दिल में रौनक भर देता है,
हर कोई इस दिन शुभ ही शुभ कहता है|

माना अलग है दिवाली मनाने का तरीका इस बार,
क्योंकि लटकी है हमारे सर पर कोरोना की तलवार|

दिवाली इस बार भी हम पूरी धूमधाम से मनाएंगे,
उम्मीद की किरण दिखाकर फिर से जीना सिखाएंगे|

'प्रीत'  की ओर से तरफ से आपको दिवाली की शुभकामनाएं,
प्रभु श्री राम की कृपा से हर संकट जल्दी दूर हो जाए


कवयित्री:                                                             दिनांक:
चैताली दी. सिन्हा                                    १४ नवंबर, २०२०

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Her Prayers

Diwali: Festival of Positivity

पतंग की ऊँचाइयाँ