हिन्दी
भारत की राष्ट्रभाषा है हिन्दी, हर भारतीय की आशा है हिन्दी| प्रकृति को दर्शाती है हिन्दी, अच्छे विचार सिखाती है हिन्दी| साहित्य को बढ़ाती है हिन्दी, सच्चाई का मार्ग दिखाती है हिन्दी| महापुरुषों की बोली है हिन्दी, शब्दों की होली है हिन्दी| कवि की कविता है हिन्दी, पहाड़ों की सरिता है हिन्दी| “ प्रीत ” की कलम का बल है हिन्दी, आने वाला कल है हिन्दी| कवयित्री: दिनांक : चैताली दी. सिन्हा १२ सितंबर २०१७