Posts

Showing posts from February, 2022

बसंत पंचमी का महत्व

Image
बसंत पंचमी से होता है होली का आरंभ , इसी दिन से करते हैं बच्चे विद्या का प्रारंभ | माता सरस्वती की होती है इस दिन आराधना , मन में होती है विद्या और कला पाने की कामना | देवी प्रज्ञा है ज्ञान और कला की माता , इनकी पूजा से मनुष्य है अनेक गुण पाता | धारण किया जाता है इस दिन पीला रंग , पूरे देश में मनाया जाता है यह प्रसंग | खिलते हैं फूल और उगते हैं आम , लोग करते हैं शुरू करना अच्छे काम | " प्रीत " की तरफ से सभी को " श्री पंचमी " की बधाई , माता सरस्वती के आशीर्वाद से हो सभी को ज्ञान की कमाई | कवयित्री :                                                             दिनाँक : चैताली दी . सिन्हा                                                ०५ फ़रवरी २०२२