बसंत पंचमी का महत्व

बसंत पंचमी से होता है होली का आरंभ,
इसी दिन से करते हैं बच्चे विद्या का प्रारंभ|

माता सरस्वती की होती है इस दिन आराधना,
मन में होती है विद्या और कला पाने की कामना|

देवी प्रज्ञा है ज्ञान और कला की माता,
इनकी पूजा से मनुष्य है अनेक गुण पाता|

धारण किया जाता है इस दिन पीला रंग,
पूरे देश में मनाया जाता है यह प्रसंग|

खिलते हैं फूल और उगते हैं आम,
लोग करते हैं शुरू करना अच्छे काम|

"प्रीत" की तरफ से सभी को "श्री पंचमी" की बधाई,
माता सरस्वती के आशीर्वाद से हो सभी को ज्ञान की कमाई|



कवयित्री
:                                                            दिनाँक:
चैताली दी. सिन्हा                                              ०५ फ़रवरी २०२२

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Diwali: Festival of Positivity

पतंग की ऊँचाइयाँ

तिरंगे के रंग