Posts

Showing posts from November, 2020

शुभ दीपावली

Image
दिवाली है रोशनी का त्यौहार , मिलते हैं जिसमें बहुत सारे उपहार। प्रतीक है यह बुराई पर सच्चाई की जीत का , सबूत है यह सदियों से चली आ रही रीत का | हर तरफ होती है चमक और रोशनी , मिलती है मिठाइयाँ अलग - अलग सामग्रियों की | देश के हर हिस्से में मनाया जाता है यह त्यौहार , दिवाली भी भरती है रिश्तों में मिठास और प्यार | अनेक बातियों से दीये जलाये जातें हैं , रंगोली से सभी घर सजाये जातें हैं | रोशनी का यह त्यौहार दिल में रौनक भर देता है , हर कोई इस दिन शुभ ही शुभ कहता है | माना अलग है दिवाली मनाने का तरीका इस बार , क्योंकि लटकी है हमारे सर पर कोरोना की तलवार | दिवाली इस बार भी हम पूरी धूमधाम से मनाएंगे , उम्मीद की किरण दिखाकर फिर से जीना सिखाएंगे | ' प्रीत '    की ओर से तरफ से आपको दिवाली की शुभकामनाएं , प्रभु श्री राम की कृपा से हर संकट जल्दी दूर हो जाए कवयित्री:                                                               दिनांक : चैताली दी . सिन्हा                                     १ ४ नवंबर , २०२०