Posts

Showing posts with the label स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.....

यह तिरंगा

Image
  तीन रंगों से मिलकर बना है हमारा तिरंगा , है जिसके रचनाकार श्री पिंगली वेंकय्या |   केसरी रंग दर्शाता है साहस और बलिदान , बढ़ाता है हमारे शहीदों का सम्मान |   सत्य और शांति का प्रतीक है रंग सफ़ेद , याद दिलाता है की , नहीं होना चाहिए किसी में भेद |   हरा रंग सिखाता है विश्वास और शिष्टता , प्रेरित करता है पाने के लिए सफलता |   बीच में है अशोक चक्र नीले रंग का , जो दिखाता है हमें धर्म का रास्ता |   गाँधी की खादी है यह तिरंगा , भगत सिंह की पगड़ी है यह तिरंगा |   जवानों का त्याग है यह तिरंगा , दुश्मनों की हार है यह तिरंगा |    यह तिरंगा कोई मामूली ध्वज नहीं , यह इनाम है खून की नदियों का जो अनेक शरीर से बहीं |    " प्रीत" के लिए सबकी शान है यह तिरंगा ' क्योंकी "भारत" देश की पहचान है यह तिरंगा |   कवयित्री:                                                           दिनांक : चैताली दी. सिन्हा ...