तिरंगे के रंग
तीन रंगों से बना तिरंगा , भारत को दर्शाता है , बीच में स्थित अशोक चक्र , धर्म का मार्ग दिखाता है | भगवा रंग प्रतीक है , त्याग , वीरता और देशभक्ति का , यह रंग प्रमाण है , हमारे जवानों की शक्ति का | सफ़ेद रंग दिखाता है , सत्य का रास्ता , प्रेरित करता है हमें , रखने की मन में स्वछता | हरा रंग दर्शाता है , जीवन की समृद्धि , क्योंकि हमारे किसान , ही करते हैं हमारे घर में वृद्धि | " प्रीत" मानती है "तिरंगे" को देश की शान , सभी को करना चाहिए इसका सम्मान , सदा हमारी रक्षा करते रहे हैं जवान , जो यह तिरंगे को लेकर होते हैं कुर्बान | कवयित्री : दिनांक : चैताली दी . सिन्हा १५ अगस्त २०२३