तिरंगे के रंग
तीन रंगों से बना तिरंगा,
भारत को दर्शाता है,
बीच में स्थित अशोक चक्र,
धर्म का मार्ग दिखाता है|
भगवा रंग प्रतीक है ,
त्याग, वीरता और देशभक्ति का,
यह रंग प्रमाण है ,
हमारे जवानों की शक्ति का|
सफ़ेद रंग दिखाता है,
सत्य का रास्ता,
प्रेरित करता है हमें,
रखने की मन में स्वछता|
हरा रंग दर्शाता है,
जीवन की समृद्धि,
क्योंकि हमारे किसान,
ही करते हैं हमारे घर में वृद्धि|
"प्रीत" मानती है "तिरंगे" को देश की शान,
सभी को करना चाहिए इसका सम्मान,
सदा हमारी रक्षा करते रहे हैं जवान,
जो यह तिरंगे को लेकर होते हैं कुर्बान|
कवयित्री: दिनांक:
चैताली दी. सिन्हा १५ अगस्त २०२३
Very good poem 👍👍Keep it up
ReplyDeleteHappy 76th Independence to you. Well described
ReplyDeleteGreat 👍🏻 keep it.up
ReplyDelete