Posts

Showing posts from June, 2021

योगा के लाभ

Image
वह जो हमारे मन को शांत करने की क्षमता रखता है , वह जो शरीर के हर अंग को मरोड़ने की ताकत देता है |     वह जो पूरे तन-मन को शुद्ध करता है , वह जो हृदय में धैर्य भरता है |    वह जो गुस्से को मिटा देता है , वह जो दिल को शांति प्रदान करता है |   वह जो हमें एकाग्रचित बनाता है , वह जो हमारें अंदर के बुरे विचारों से लड़ता है |   वह जो हमें परमात्मा से जोड़ता है , यह महान कार्य योगा कहलाता है |   " प्रीत" के लिए योग एक तप है , यदि सही से पूरा किया जाये तो यह एक जप है |   कवयित्री:                                                                       दिनांक : चैताली दी. सिन्हा                                                       २१ जून , २०२१