यह तिरंगा


 

तीन रंगों से मिलकर बना है हमारा तिरंगा,
है जिसके रचनाकार श्री पिंगली वेंकय्या|
 
केसरी रंग दर्शाता है साहस और बलिदान,
बढ़ाता है हमारे शहीदों का सम्मान|
 
सत्य और शांति का प्रतीक है रंग सफ़ेद,
याद दिलाता है की, नहीं होना चाहिए किसी में भेद|
 
हरा रंग सिखाता है विश्वास और शिष्टता,
प्रेरित करता है पाने के लिए सफलता|
 
बीच में है अशोक चक्र नीले रंग का,
जो दिखाता है हमें धर्म का रास्ता|
 
गाँधी की खादी है यह तिरंगा,
भगत सिंह की पगड़ी है यह तिरंगा|
 
जवानों का त्याग है यह तिरंगा,
दुश्मनों की हार है यह तिरंगा
 
यह तिरंगा कोई मामूली ध्वज नहीं,
यह इनाम है खून की नदियों का जो अनेक शरीर से बहीं
 
"प्रीत" के लिए सबकी शान है यह तिरंगा'
क्योंकी "भारत" देश की पहचान है यह तिरंगा|
 
कवयित्री:                                                         दिनांक:
चैताली दी. सिन्हा                                          १५ अगस्त २०२२       






Comments

  1. Happy Independence to you. Well described about flag. Thank you for sharing through poem.. all the best... 🏵️🌺

    ReplyDelete
  2. Proud to be Indian🇮🇳 very well written dear preet. God bless you💕🙏

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Diwali: Festival of Positivity

पतंग की ऊँचाइयाँ

तिरंगे के रंग