हिन्दी


भारत की राष्ट्रभाषा है हिन्दी,
हर भारतीय की आशा है हिन्दी|

प्रकृति को दर्शाती है हिन्दी,
अच्छे विचार सिखाती है हिन्दी|

साहित्य को बढ़ाती है हिन्दी,
सच्चाई का मार्ग दिखाती  है हिन्दी|

महापुरुषों की बोली है हिन्दी,
शब्दों की होली है हिन्दी|

कवि की कविता है हिन्दी,
पहाड़ों की सरिता है हिन्दी|

प्रीत की कलम का बल है हिन्दी,
आने वाला कल है हिन्दी|


कवयित्री:
                                                                                 दिनांक:
चैताली दी. सिन्हा                                                                            १२ सितंबर २०१७

Comments

  1. बहुत सुंदर 🌹हमेशा ही अपनी कार्यशैली से आप सभी के ह्रदय को छू लेती हो। हमेशा ही आप अपनी कल्पनाओ को अपनी प्रतिभा से पूर्ण करो😊

    ReplyDelete
  2. बहुत सुंदर 🌹हमेशा ही अपनी कार्यशैली से आप सभी के ह्रदय को छू लेती हो। हमेशा ही आप अपनी कल्पनाओ को अपनी प्रतिभा से पूर्ण करो😊

    ReplyDelete
  3. अति सुन्दर प्रस्तुति
    ऐसे ही सुन्दर लिखती रहो

    ReplyDelete
  4. अति सुंदर।भविष्य में भी ऐसे ही लिखती रहो यही हमारा आशीर्वाद है।



    ReplyDelete
  5. हर कामयाबी पर आपका नाम होगा,
    आपके हर कदम पर दुनिया का सलाम होगा
    बहुत बहुत बधाई चैताली आगे भी लिखती रहा करो

    ReplyDelete
  6. Bahut acha hai aisa hi agee badte rahi!!!
    It was amazing 👌👌👌👍👍👍

    ReplyDelete

Post a Comment